शिवराज सिंह चौहान कल बाढ़ प्रभावित पंजाब में किसानों से करेंगे बातचीत

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब का दौरा करेंगे और बाढ़ से प्रभावित किसानों से मिलेंगे। इससे पहले उन्होंने आज पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय मंत्री सुबह अमृतसर पहुंचेंगे, जहां वे सीधे बाढ़ प्रभावित किसानों से बातचीत करेंगे और किसानों से मुलाकात के बाद वे अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

इससे पहले सोमवार को भी केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार इस मुश्किल समय में पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह का यह दौरा केंद्र की ओर से संकट प्रबंधन और राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने की पहल माना जा रहा है।