जानिए लैपटॉप में यूज होने वाले शॉर्टकट कीज के बारे में… जो बनाएंगे आप के काम को और भी आसान

0
5
जानिए लैपटॉप में यूज होने वाले शॉर्टकट कीज के बारे में... जो बनाएंगे आप के काम को और भी आसान
जानिए लैपटॉप में यूज होने वाले शॉर्टकट कीज के बारे में... जो बनाएंगे आप के काम को और भी आसान

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑफिस और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप की-बोर्ड के सभी शॉर्टकट कीज के बारे में जानते हैं? अधिकतर लोग कुछ बेसिक शॉर्टकट कीज के बारे में ही जानते हैं, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन शॉर्टकट कीज के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने काम को बहुत आसान बना सकते हैं। तो चलिए देरी किस बात की जानते है शॉर्टकट कीज के बारे में….

 

 

यह भी पढ़े:- संपादकीय: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया प्रति व्यक्ति थर्मल पॉवर प्रदूषण के मामले में टॉप पर

 

 

Window + D

ये विंडोज के साथ आने वाला एक शानदार शॉर्टकट्स है। इसकी मदद से लैपटॉप में चल रही विंडोज को एक साथ मिनिमाइज किया जा सकता है। यानी आपको होम पर जाने के लिए एक-एक करके एप को मिनिमाइज करने की जरूरत नहीं है। आपको बस Window + D की प्रेस करनी है और आपकी विंडोज में ओपन सभी एप एक साथ मिनिमाइज हो जाएगी और आप होम विंडोज पर आ जाएंगे।

window + .

सोशल मीडिया के जमाने में यह शॉर्टकट्स की बहुत काम का है। इसकी मदद से लैपटॉप में इमोजी और सिंबल को पॉपअप किया जा सकता है। आपको केवल (Window + .) दबाना है और स्क्रीन पर इमोजी और सिंबल की पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी।

Window + L

सिक्योरिटी के लिहाज से यह बहुत काम की शॉर्टकट key है। इसकी मदद से सिस्टम को एक क्लिक में लॉक किया जा सकता है। इस कीज का सबसे बढ़िया इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब आप लैपटॉप पर काम कर रहे हैं और अचानक से आपको कहीं जाना पड़ जाए। ऐसे में आप सीधे Window + L दबा दें और आपका सिस्टम लॉक हो जाएगा। बाद में आप पासवर्ड की मदद से इसे अनलॉक कर सकते हैं।

Window + alt + R

इस शॉर्टकट्स कीज की मदद से लैपटॉप की स्क्रीन को रिकॉर्ड किया जा सकता है। Window + alt + R दबाने के बाद आपके लैपटॉप की स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। आप पॉपअप विंडोज से इसे बंद भी कर सकते हैं।

Shift + Ctrl + T

यदि आप ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो यह सबसे काम की शॉर्टकट कीज हो जाती है। इसकी मदद से डिलीट की गई टैब को वापस लाया जा सकता है। कई बार हम जल्दबाजी में जरूरी टैब को भी बंद कर देते हैं, फिर उस लिंक पर जाने के लिए आपको हिस्ट्री की मदद लेनी पड़ती है। यदि काम आप Shift + Ctrl + T बटन दबाकर भी कर सकते हैं।