मिस्टर एंड मिस एशिया ग्लैमर के फाइनल में पंहुचा रोहड़ू का शुभम धवन

0
3
मिस्टर एंड मिस एशिया ग्लैमर प्रतियोगिता के फाइन्लस में पंहुचा रोहड़ू का शुभम धवन
मिस्टर एंड मिस एशिया ग्लैमर प्रतियोगिता के फाइन्लस में पंहुचा रोहड़ू का शुभम धवन

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि यहां का एक लड़का मिस्टर एंड मिस एशिया एशिया ग्लैमर प्रतियोगिता के फाइनल्स में जगह बना चुका है। रोहड़ू क रहने वाले शुभम धवन ने इस प्रतियोगिता के सेमीफाइन्लस में अपना जलवा बरकरार रखते हुए फाइनल्स में जगह बना  है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल से भाग लेने वाले शुभम धवन अकेले प्रतिभागी है। फाइनल्स में चयन के लिए आयोजकों ने प्रतियोगिता का सेमीपाइन राउंड प्रश्न-उत्तर पर रखा था। यह राउंड आनलाइन आयोजित करवाया गया था।

 

अब प्रतियोगिता का फाइनल राउंड अगले साल सात फरवरी को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में न केवल देश के अलग-अलग स्थानों से ही नही बल्कि विदेशों से भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें से कम से कम तीस प्रतियोगियों का चयन फाइनल्स के लिए किया गया है। देश के दिल्ली, मुंबई व चंडीगढ़ के अलावा प्रतियोगिता में अफगानिस्तान, टर्की, कजाकिस्तान और भूटान से भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।