52 करोड़ रुपये से बनेगी सिंहुता-लाहडू डबल लेन सड़क, लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध 

0
8
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले में अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले में अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले में अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनों को मिंजर मेले की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर उन्होंने मेला आयोजन समिति की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार चम्बा जिले के विकास के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा अभी तक 160 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

 

यह भी पढ़े:- सेब नाले में फेंकने वाले वायरल वीडियो पर बवाल, बागवानी मंत्री बोले …..भाजपा आपदा में भी ढूंढ रही राजनीति का अवसर

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा सिंहुता-लाहडू सड़क को डबल लेन करने के लिए 52 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकंेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी तथा इसके लिए आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी तथा उनके समय एवं धन की भी बचत होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनेकों कर्मचारी हितैषी निर्णय लिए हैं तथा एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की गई है, ताकि वृद्धावस्था में वे सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकंे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण तथा कर्मचारियों तथा पैंशनरों के एरियर के रूप में 11,000 करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में मिली हैं। इसके बावजूद सरकार ने अपने कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान की है।