सिरमौर: पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आई 42 वर्षीय महिला, मौत

गंभीर हालत में नाहन हुई  थी रेफर, अस्पताल से नहीं मिली 108 सुविधा

पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आई 42 वर्षीय महिला, मौत
पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आई 42 वर्षीय महिला, मौत
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सिरमौर। जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के डूंगी गांव में मलबे की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। मृतिका की पहचान 42 वर्षीय निर्मला देवी उर्फ गुड्डी w/o सुरेश भारद्वाज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला निर्मला देवी  घर के समीप बने शौचालय के बाहर नल से हाथ धो रही थी।
इसी दौरान अचानक वह पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। प्राथमिक उपचार के लिए महिला को संगड़ाह अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई जिसके चलते निर्मला को नाहन रैफर कर दिया गया।
लेकिन ददाहू और नाहन के बीच धीड़ा के समीप रोड़ अवरुद्ध होने की वज़ह से उन्हें समय से नाहन नहीं पहुंचा पाए जिस वजह से उन्होंने वहीं पर आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले निर्मला देवी के ससुर की मृत्यु हुई है। निर्मला देवी अपने पीछे पति समेत 2 बेटे व 2 बेटियों को छोड़ गई है।
Ads