सिरमौर: कोविड अस्पताल सराहां से दो कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार,  ट्रक में से करीब 8.30 क्विंटल चूरा पोस्त हुआ था बरामद

0
3
कोविड अस्पताल सराहां से ये दो कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार हो गए हैं।
कोविड अस्पताल सराहां से ये दो कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार हो गए हैं।

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

सराहां। जिला सिरमौर पच्छाद के कोविड सराहा अस्पताल से दो कैदी फरार हुए है। दोनों कैदी भुक्की के केस में नाहन जेल में बंद थे। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों कैदी नाहन जेल में बंद थे। दोनों कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद दोनों कैदियों को सराहा के कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: https://www.aadarshhimachal.com/special-does-immune-activation-of-asthma-patients-make-covid-less-deadly-for-them/

बताया जा रहा है कि दोनों कैदी भुक्की के केस में माजरा थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए थे। इनमें से एक कैदी का नाम रविंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 17 गुलाब नगर कैंप जगाधरी यमुनानगर हरियाणा निवासी है। जबकि दूसरा कैदी रवि कुमार निवासी वीणा नगर मकान नंबर 180 यमुनानगर हरियाणा का है।

दोनों कैदियों के पास से ट्रक में से करीब 8.30 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया गया था। दोनों कैदी बड़े शातिर तरीके से पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुए हैं। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने की हैं।