सोलन: 70 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ की टहनी में फंदा लगाकर जान दी

0
5
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
सोलन। कसौली के तहत गांव जमराड़ा में 70 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ की टहनी में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
परिजनों के अनुसार दिलाराम घर से सुबह नाश्ता करने के उपरांत पशुशाला की तरफ गया, लेकिन वह लौट कर नहीं आया। उन्होंने बताया कि जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जब देखा तो शव पेड़ से झूल रहा था।
परिजनों ने बताया कि दिलाराम मानसिक रूप से परेशान था और घर से बिना बताए चला जाता था। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।