मंडी में 29 सितंबर से 16 अक्तूबर तक चलेगा विशेष प्रचार अभियान

0
16

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

मंडी। मंडी में अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 29 सितंबर से 16 अक्टूबर, 2025 तक एक विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से अनुसूचित जाति बहुल गांवों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गीत संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जिसमे सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहयोग से संचालित इस अभियान का नेतृत्व फोक मीडिया ग्रुप करेगा। इस अभियान के दौरान नशा निवारण तथा प्रदेश सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में भी जागरूकता फैलाई जाएगी।

इस दौरान सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के धनयारी, बीर, बतौर, भटवाड़, सरकाघाट, बल्द्वाड़ा, रोपा ठाठर, सैण, चैरी, छिम्बा बल्ह समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम होंगे। धर्मपुर, जोगिन्दरनगर, सुंदरनगर, नाचन, बल्ह, सराज, द्रंग और करसोग विधानसभा क्षेत्रों में भी इस दौरान कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रवक्ता ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया और पंचायत प्रतिनिधियों, महिला तथा युवक मंडलों से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।