प्रदेश कांग्रेस केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार के खिलाफ निकालेगी मशाल जुलूस

0
3
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश कांग्रेस 16 मार्च को अपने सभी ब्लॉकों में केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार के खिलाफ रोष स्वरूप सांय 5.30 बजे मशाल जुलूस निकालेगी। इसमें पार्टी के सभी नेता, क्षेत्र  के विधायक, पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दिशानिर्देश पर पार्टी के सभी जिला  व ब्लॉक अध्यक्षों से अपने अपने सभी ब्लॉकों में मशाल जुलूस निकालने को कहा है। किमटा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह प्रदेश के जनमत का अपमान कर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है जो किसी भी कीमत पर सहन नही होगा।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को कभी सफल नही होने देगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरी तरह मजबूत है।