प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नालागढ़ विधानसभा उप चुनाव के प्रचार के लिए सौंपा ज़िम्मा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

Ads

शिमला प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नालागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए चंद्र मोहन मेहता,रमेश कांटा , रवि रत्न शर्मा,चंद्र शेखर शर्मा व डॉक्टर मस्त राम शर्मा को पार्टी के चुनाव प्रचार का ज़िम्मा सौंपा है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बताया है कि उपरोक्त सभी पार्टी पदाधिकारियों को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा गया है।