प्रदेश सरकार ने किसानो और बागवानों को छोड़ दिया भगवान भरोसे – कुलदीप सिंह राठौर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि किसानों-बागवानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कल ही सेब बहुल इलाकों के साथ साथ सेब मंडियों का विस्तृत दौरा करके लोटे है। उन्होंने प्रदेश की इन फल मंडियों में कोविड-19 की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां कोई भी पुख्ता इंतजाम नही है।

Ads

सरकार के सभी दावे हवा हवाई साबित हो रहें है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा इन सेब मंडियों में कौन आ रहा है कौन जा रहा है। कोई भी न तो रिकॉर्ड ही रखा जा रहा है और न ही लोगों की प्रॉपर थर्मल स्कैनिंग ही हो रही है।यहां पर न तो किसी प्रकार के मास्क का प्रयोग हो रहा है न ही किसी प्रकार के सेनेटाइजर का।उन्होंने कहा कि सेब ढुलाई में लगें चालकों की भी कोई जांच नही हो रही हैएजो बहुत ही चिन्ता का विषय है।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा इन सेब मंडियों में कोंन आ रहा है कौन जा रहा है कोई भी न तो रिकॉर्ड ही रखा जा रहा है और न ही लोगों की प्रॉपर थर्मल स्कैनिंग ही हो रही है।यहां पर न तो किसी प्रकार के मास्क का प्रयोग हो रहा है न ही किसी प्रकार के सेनेटाइजर का।उन्होंने कहा कि सेब ढुलाई में लगें चालकों की भी कोई जांच नही हो रही है,जो बहुत ही चिन्ता का विषय है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।बागवानों को सब से बड़ी समस्या नेपाली मजदूरों की बड़ी कमी की है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही इस चिंता से सरकार को अबगत करवाया था,पर समय रहते उन्होंने कोई भी प्रभावी कदम नही उठाए। उन्होंने कहा कि जो कुछ थोड़े बहुत मजदूर आ भी रहें है,उन्हें कथित तौर पर भारी किराया ले कर लूटा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इन मजदूरों को पांच दिन क्वारन्टीन रखने की व्यवस्था की गई है ।उन्होंने कहा कि क्वारन्टीन केंद्रों की क्या हालत है इसे देख कर वह सन्न रहें गये है।उन्होंने कहा कि एक कमरे में 20 से 25 लोग,एक बाथरूम का प्रयोग करते है।सफाई व्यवस्था तो कतई नही है।उन्होंने इस पूरी व्यवस्था पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह असफल साबित  हुई है।
राठौर ने सेब में बढ़ते स्केब पर भी चिन्ता जाहिर करते हुए बागवानी मंत्री को आड़े हाथ लिया।उन्होंने कहा कि आज यह रोग कोविड 19 माहमारी की तरह सेब में भी फैल रहा है।उन्होंने कहा कि बागवानी विशेषज्ञ ने फ़रवरी माह में ही इस रोग के प्रति सरकार को चेताया था पर सरकार ने उस समय कोई कदम नही उठाया।उन्होंने कहा कि आज स्केब का सब से ज्यादा संक्रमण मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र झनज़ली में ही फैल रहा है।उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र ही इस रोग से सुरक्षित नहीं है तो बाकी प्रदेश का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।
राठौर ने बागवानी मंत्री पर तंज कसा की उनकी निष्क्रियता के कारण ही प्रदेश में बागवानी का 1134 करोड़ का एक बड़ा प्रोजेक्ट सिरे नही चढ़ा।उन्होंने कहा कि अगर यह बन गया होता तो आज बागवानों को कोई समस्या न देखनी पड़ती।
राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वह बागवानों से स्केब प्रभावित सेब की पूरी खरीददारी कर उन्हें इसके घाटे से बचाए।उन्होंने कहा कि वर्ष 1982 से 85 के बीच भी प्रदेश में यह रोग फैला था उस समय कांग्रेस सरकार ने बागवानों से यब सारा सेब खरीद कर नष्ट किया था और बागवानों को आर्थिक मदद दी थी।बर्तमान सरकार भी ऐसा ही करें। राठौर ने बागवानों के ई पास भी जल्द बनाने को कहा है ताकि जो बागवान अपनी फसल खुद बाहर ले जाना चाहते हो,जल्द ले जा सकें।