आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। आज देश हिंदी दिवस मना रहा है।शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में राज्य स्तरीय हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें हिंदी के लिए योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हिंदी दिवस के उपलक्ष पर मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए। इस मौके पर प्रबुद्ध लोगों ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला और उसके महत्व की जानकारी दी।
यह भी पढ़े:- निगम के कर्मचारियों को 01 जनवरी, 2022 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी, 253 कर्मचारी होंगे लाभान्वित
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है और दुनिया भर में हिंदी का प्रयोग किया जाता है। गूगल में हिंदी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भाषा है, साथ ही हिंदी भाषा की अखबारों और चैनलों के प्रति लोगों का रुझान भी हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश में अधिकतर रूप में हिंदी भाषा का प्रयोग होता है और आने वाले समय में हिंदी दिवस पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी जिला अदालतों व अन्य जगह हिंदी को महत्व दिया जाना चाहिए।