शिमला: भारत सरकार ने सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कारों को प्रदान करने की पहल वर्ष 2018 से शुरू की। यह पुरस्कार व्यक्तिगत एवं संस्थानों द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए मूलभूत व अति उत्कृष्ट कार्यों हेतु हर वर्ष भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किया जाता है। उक्त पुरस्कार यदि संस्थान आधारित है तो इस स्थिति में उक्त संस्थान को ₹51 लाख नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है और इसकी दूसरी श्रेणी व्यक्तिगत विजेता को प्रमाण पत्र सहित ₹5 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं। उक्त पुरस्कार केवल आपदा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों हेतु व्यक्तिगत एवं संस्थान आधारित श्रेणियों में हर वर्ष प्रदान किया जाता है इन पुरस्कारों को प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य आमजन के बीच में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा स्थापित करने हेतु जागरूकता एवं प्रतिभागीता बढ़ाना होता है।
इस वर्ष सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कार- 2023 के लिए आवेदन 1 जुलाई 2022 से 31 अगस्त 2022 तक किए जा सकेंगे।
अधिक विस्तृत जानकारी व पात्रता के लिए कृपया इस पोर्टल लिंक पर क्लिक करें व अपना या संस्था के लिए आवेदन करें।
https://award.gov.in/Home/AwardLibrary
https://ndma.gov.in/