कंगना के समथर्न में भाजपा समर्थित महिलाओं ने किया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव, जमकर की नारेबाजी  

0
4
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्रियां
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्रियां
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। महाराष्ट्र में बीएमसी के मुंबई में कंगना रनौत के कार्य़ालय को गिराए जाने के विरोध में वीरवार को शिमला में भाजपा समर्थित महिलाओं  ने विरोध प्रदर्शन किया। लिफ्ट पर एकत्र होने के बाद इन महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। महिला नेत्रियों ने कहा कि  कंगना हिमाचल की बेटी है और हिमाचल का अभिमान है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की और कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। भाजपा समर्थकों का कहना है कि महाराष्ट्र में हिमाचल की बेटी के साथ अन्याय किया जा रहा है और हिमाचल कांग्रेस कंगना के समर्थन में सामने नहीं आ रही है।
सीटीओ पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव शीतल ब्यास कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
सीटीओ पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव शीतल ब्यास कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
नारेबाजी के दौरान भाजपा नेत्रियों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की। भाजपा समर्थक महिला मोर्चा का कहना है कि इस तरह से महाराष्ट्र सरकार ने कंगना रनौत के घर पर कार्रवाई की है। ठीक, इसी तरह की कार्रवाई शिमला के व् छराबड़ा प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से हिमाचल प्रदेश के लोगों में भारी रोष है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन के बाद  शिमला के उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को भी कंगना की सुरक्षा और उनके खिलाफ की जा रही बदले की भावना से कार्रवाई के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा है।