तरनतारन उपचुनाव: AAP के हरमीत सिंह संधू को बड़ी जीत का भरोसा

0
8

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के सर्वपक्षीय विकास कार्यों के चलते AAP के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू बड़ी अंतर से जीत हासिल करेंगे। बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने साढ़े तीन वर्षों में हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने विशेष रूप से 600 यूनिट मुफ्त बिजली, नहरों से खेतों को पानी की आपूर्ति, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और नशामुक्त पंजाब अभियान का उल्लेख किया।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि खेलों के विकास, ग्रामीण लिंक सड़कों के सुधार और अन्य सामाजिक-आर्थिक पहलों के माध्यम से राज्य में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। बरसट ने स्थानीय वालंटियर्स और जनता से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुँचाएं और हरमीत सिंह संधू को भारी बहुमत से जिताने में सहयोग करें।