चंबा के शिक्षकों ने बढ़ाया मान 🇮🇳 NCC में मिला लेफ्टिनेंट रैंक

0
8

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

चंबा ।  नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के कुल 10 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एएनओ) ने प्री-कमीशन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (PRCN) – मई 2024 बैच को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। यह प्रशिक्षण ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, कैंप्टी (महाराष्ट्र) में आयोजित किया गया।

 

प्रशिक्षण उपरांत सभी अधिकारियों को औपचारिक रूप से एनसीसी के एएनओ कैडर में सम्मिलित किया गया, जहां उन्हें सेकंड ऑफिसर (लेफ्टिनेंट स्तर) का दर्जा प्रदान किया गया। इन सफल अधिकारियों में जिला चंबा से धीरज सिंह (प्रवक्ता भूगोल, PM SHRI GBSSS चंबा), कमलेश (जीएसएसएस खन्नी), सुरिंदर (जीएसएसएस बाथरी), गौरव (जीएसएसएस ककीरा), ओम प्रकाश (जीएसएसएस नूरपुर) तथा मनोज (PM SHRI GSSSS तिस्सा) सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

 

जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त रविन्द्र कुमार (प्रवक्ता वाणिज्य, जीएसएसएस बगधार) ने भी यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।इन अधिकारियों की प्रमुख जिम्मेदारियों में एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन, परेड व शिविरों का आयोजन, अनुशासन एवं नेतृत्व विकास गतिविधियों का संचालन तथा संस्थानों के प्रशासनिक कार्यों में सहयोग शामिल है।

 

हाल ही में आयोजित पाइपिंग सेरेमनी के दौरान इन अधिकारियों को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से रैंक प्रदान की गई।इस अवसर पर सभी एएनओ ने एचपी बटालियन एनसीसी डलहौजी तथा ओटीए कैंप्टी के प्रशिक्षण स्टाफ का उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

समारोह का सफल आयोजन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कौशल, एडम ऑफिसर बी.एस. सिंधु, 9 HP NCC बटालियन डलहौजी के समस्त आर्मी स्टाफ, सूबेदार जोगिंदर तथा सभी पीआई एवं प्रशासनिक स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।

 

विशेष रूप से इस गौरवपूर्ण अवसर पर एएनओ अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि को और अधिक गौरवमयी बना दिया।#Chamba
#NCC#IndianArmy#SecondOfficer#LieutenantRank#HimachalPradesh#ProudMoment
#YouthDevelopment#Leadership#TrainingSuccess#Defence#Cadets#NCCIndia
#HimachalNews#Inspiration