पांचों संगठनों ने मिलकर हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कन्फैडरशन ;भ्पउंबींस च्तंकमे ैमबतमजंतपंज ैमतअपबमे ब्वदमिकमतंजपवदद्ध के गठन के बारे में चर्चा की।

0
2

आदर्श हिमाचल। ब्यूरो ,

शिमला।हिमाचल प्रदेश सचिवालय के पांचों संगठनों क्रमशः हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं राजपत्रित कर्मचारी संगठन, निजी सचिव/निजी सहायक सचिवालय सेवाएं संगठन, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन, हिमाचल प्रदेश सचिवालय पर्यवेक्षक एवं चालक संगठन तथा हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी सेवांए कर्मचारी संगठनों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपरोक्त पांचों संगठनों ने मिलकर हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कन्फैडरशन ;भ्पउंबींस च्तंकमे ैमबतमजंतपंज ैमतअपबमे ब्वदमिकमतंजपवदद्ध के गठन के बारे में चर्चा की।

 

जिसमें भूपेन्द्र सिंह (बॉबी) को अध्यक्ष  महेश कुमार को महासचिव ;ैमबतमजंतल ळमदमतंसद्ध के पद पर नियुक्त किया गया तथा साथ ही शेष बची चारों सचिवालय संगठनों के अध्यक्षों को कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को उनके समकक्ष पदों पर नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं राजपत्रित कर्मचारी संगठन के कोषाध्यक्ष को नियुक्त किया गया। इस के साथ ही काफी समय से अपेक्षित हिमाचल प्रदेश सचिवालय कन्फैडरेशन का गठन हो गया ।

कन्फैडरेशन के गठन के उपरान्त बैठक  भूपेन्द्र सिंह (बॉबी) की अघ्यक्षता में हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह कन्फैडरेशन, हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सम्बन्धित कॉमन मॉंगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएगा।

इस मौके पर नवगठित कन्फैडरेशन के वरिष्ठ उप-प्रधान  चानण मेहता, महासचिव ;ैमबतमजंतल ळमदमतंसद्ध  महेश कुमार, महासचिव  तुलसी राम शर्मा,  मस्ताना, उप प्रधान  राजेन्द्र सिंह (मियॉं), श केवल किशोर, संयुक्त सचिव, एवं कार्यकारी  रहे