आदर्श हिमाचल ब्यूरों
मंडी । प्रकाशित स्टेज कैरिज बस रूटों के संचालन तथा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदक 19 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवीन कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मंडी ने बताया कि परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला मंडी के लिए प्रकाशित स्टेज कैरिज बस रूटों के संचालन हेतु पहले ऑनलाइन आवेदन 8 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे अब बढ़ाकर 19 फरवरी 2026 कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि चयनित मार्गों की सूची तथा इन रूटों के आवंटन से संबंधित नियम एवं शर्तों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट https://online.
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने जिला मंडी के सभी इच्छुक वाहन संचालकों और आवेदकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।










