आदर्श हिमाचल बयूरों
सरकाघाट ।19 वर्षीय छात्रा की हत्या की घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दर्द बन चुकी है।
इस वारदात ने न केवल मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि घर से पढ़ने निकली बेटियां भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहीं।
बढ़ते अपराध, अपराधियों के बुलंद हौसले और व्यवस्था की कमजोरी साफ नजर आ रही है। जरूरत है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों का कानून पर विश्वास बना रहे।
#Sarkaghat #HimachalPradesh #Justice #LawAndOrder #StopCrime #HimachalNews #Devbhoomi #RaiseYourVoice #PublicSafety #AdarshHimachal #HimachalUpdates 🚨











