संजौली कालेज के विद्यार्थियों को विभाग के विभिन्न कक्षों, विशेषकर रिपोर्ट कक्ष, का अवलोकन कराया

0
10
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला ।राजकीय महाविद्यालय संजौली के इतिहास स्किल विषय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु “भाषा एवं संस्कृति विभाग” कुसुम्पटी हिमाचल प्रदेश ले जाया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अभिलेखागार की कार्यप्रणाली तथा ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यार्थियों को फ़ाइल, डायरी एवं आवरण प्रदान किए गए। इसके पश्चात “अभिलेखागार दर्शन” विषय पर प्रस्तुति दी गई, जिसमें अभिलेखों के संरक्षण, वर्गीकरण एवं शोध में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों को विभाग के विभिन्न कक्षों, विशेषकर रिपोर्ट कक्ष, का अवलोकन कराया गया तथा अभिलेख संरक्षण की व्यावहारिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे और अधिकारियों से संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर “भाषा एवं संस्कृति विभाग” के निदेशक  रीमा कश्यप, संयुक्त निदेशक  भानु गुप्ता तथा सहायक निदेशक  मोहन ठाकुर उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रो. चंदर वर्मा एवं प्रो. विक्रम भारद्वाज के मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक गतिविधि संपन्न हुई।
विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया अत्यंत सकारात्मक रही तथा उन्होंने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। यह भ्रमण इतिहास अध्ययन को व्यवहारिक रूप से समझने में सहायक सिद्ध हुआ।
राजकीय महाविद्यालय संजौली के इतिहास विभाग द्वारा राज्य संग्रहालय में एक शैक्षणिक यात्रा की जिसमे लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संग्रहालय के जॉइंट निदेशक भानु गुप्ता द्वारा कार्यक्रम को शुरू किया गया। उसके बाद सहायक निदेशक मोहन ठाकुर द्वारा एक प्रेजेंटेशन दी गई। इस यात्रा में इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम भारद्वाज और प्रोफेसर चंद्र वर्मा ने भी भाग लिया।