विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री के नाते उन्होंने प्रदेश में सड़कों के रखरखाव और इनके निर्माण के लिये केंद्र से 3560 करोड़ स्वीकृति करवाएं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता इस संसदीय क्षेत्र में सड़कों के नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने का है जिससे यहां आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जलोड़ी जोत व भुगु जोत में सुरंग निर्माण का निर्माण किया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने राजीव गांधी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अंखडता के लिये राजीव गांधी ने अपने प्राणों को निछावर किया। उनके इस बलिदान को यह देश कभी नही भुला सकता।