आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के मल्याणा से तीन नाबालिक लड़किया लापता होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढली थाना में परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी दो नाबालिग बेटियां अपनी एक अन्य सहेली के साथ कहीं चली गई है और घर वापिस नही आई हैं। पुलिस को दी गई सूचना में परिजनों ने बताया है कि उनकी बेटियां घर से बिना बताए चली गई और शाम होने तक जब वह घर नही लौटी तो परिजनों ने उनके बारे में उनकी सहेली के यहाँ पता किया। जब वहां से भी लड़कियों की कोई सूचना परिजनों को नहीं मिली तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
एएसपी सुनील नेगी ने मामले की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि थाना ढली में गुरुवार को सूचना मिली है कि तीन नाबालिग लड़कियां लापता हैं। इनकी परीक्षाएं चली हुई थी। यह घर से स्कूल गई और परीक्षा देने के बाद घर लौटी। घर पर लौटने के बाद वह कहीं चली गयी हैं। इनमें से दो बहनें है और एक उनकी सहेली है। ढली थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। इस मामले में टीम का गठन किया गया है। सूचना मिली है कि लड़कियां चंडीगढ़ में हैं। पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं और जल्द ही लड़कियों को ढूंढ लिया जाएगा।