नगर निगम चुनाव के लिए तीन प्रवक्ताओं को किया गया है नियुक्त

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनाव के मध्यनजर तीन प्रवक्ताओं को नियुक्त किया है।
नियुक्त किए गए प्रवक्ताओं में वरिष्ठ राज्य प्रवक्ता एस. एस. जोगटा, जी.एस तोमर और संजीता चौहान शामिल है।
विधानसभा सभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के मध्यनजर HPPC ने तीनों पार्टी प्रवक्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष एवं सांसद रानी प्रतिभा सिंह जी के अनुमोदन पर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला जी ने नया दायित्व सौंपा है।

यह भी पढ़े:- नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेगी अब निशुल्क प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने अधिसूचना जारी कर तीनों प्रवक्ताओं को अपना दायित्व निभाने के आदेश दिए है।
शिमला नगर निगम चुनाव से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आप इन नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं। वरिष्ठ
प्रवक्ता एस.एस जोगटा  9418203330, संजीता चौहान 8219672928 और जी.एस तोमर 9805288090,