शिमला: प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और देश के 5 राज्यों में आम चुनाव लिहाजा राजनीतिक माहौल गर्माना आम बात है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच राज्यों में भाजपा की बढ़त को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बधाई दी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के सबसे बड़े प्रांत उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है जो पहले से ही नजर आ रहा था इसके लिए योगी आदित्यनाथ को उन्होंने बधाई भी दी साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश के सबसे ज्यादा राज्यों में भाजपा सत्ता में है और निश्चित तौर पर योग भाजपा के लिए उत्साह और प्रसन्नता का विषय है।
चन्नी दोनों सीटों पर हार रहे हैं तो लंबी हांकने वाले सिद्धू पीछे: जयराम ठाकुर
पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंजाब के नतीजों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब मैं भाजपा ने अपना वोट शेयर बढ़ाया है साथी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जननी अपनी दोनों सीट हार रहे हैं तो वही हांकने वाले सिद्धू भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर ने अपनी सत्ता वापसी की भी बात कही।
खैर पांचों राज्यों के परिणाम देखने के बाद देश में कांग्रेस की हालत देखते ही बनती है लिहाजा मुख्यमंत्री भी चुटकी लेते नजर आए मगर प्रदेश में भी जल्द ही चुनाव बिगुल बजने वाला है अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता में वापसी कर पाते हैं या फिर पांच राज्यों के चुनाव से इतर कॉन्ग्रेस प्रदेश की सत्ता पर लौट आती है