आज भारत की गौरवशाली सभ्यता व विरासत के संरक्षण में सरकार के प्रयासों के परिणाम दिख रहे हैं: अनुराग ठाकुर

0
5

नई दिल्ली: सोमवार 18 अप्रैल को विश्व हेरिटेज दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश के सांसद और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से लिखा कि आज भारत की गौरवशाली सभ्यता और विरासत को संरक्षित करने के सरकार के अभूतपूर्व प्रयासों के परिणाम अब दिख रहे हैं! भारत से चोरी हुई प्राचीन पुरावशेषों और कलाकृतियों को दुनिया भर से सफलतापूर्वक स्वदेश वापस लाया जा रहा है। पोस्ट लिखते हुए उन्होंने मोदी सरकार के इस कार्यकाल के दौरान विदेशों से भारत लाई गई पुरातन वस्तुओं और भारतीय सभ्यता विरासत से जुड़ी ऐतिहासिक मूर्तियों शिल्प कलाओं का देवरा भी साझा किया।

पिछले वर्षों में भारत से बाहर के देशों में कई पुरातन और ऐतिहासिक वस्तुओं को पुनः स्वदेश लाने की एक मुहिम जारी रही है हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से अनेकों ऐतिहासिक मूर्तियां एवं दूसरी ऐतिहासिक वस्तुएं भारत लाई गई इससे पूर्व ब्रिटेन फ्रांस कंबोडिया जैसे कई विभिन्न देशों से भी भारतीय इतिहास और भारत की पुरातन संस्कृति को दर्शाती बहुमूल्य वस्तुओं को देशों ने भारत को सौंपने का काम किया है।

विदेशों में भारत की साख बढ़ी है ऐसे में इन पुरातन और ऐतिहासिक आभूषणों का भारत को पुनः लौटाना ना केवल रिश्तो को मजबूत करने का साधन बना है बल्कि इस मौजूदा सरकार की एक इस दिशा में प्राथमिकता भी रही है जिसको देखते हुए दूसरे देशों ने भी भारत की सॉफ्ट पावर को समझते हुए और ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में भारत की महत्वता को समझते हुए भारत के इतिहास से जुड़े तत्व वापस देने का फैसला लिया है जो भारत की बढ़ती सा का प्रतीक कहा जा सकता है।