दुखद: रोहड़ू में जंगल में पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी के शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव  

0
509

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
रोहड़ू। राजधानी के रोहड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति-पत्नी के शव जंगल में रस्सी से लटके मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पति की पहचान शांता कुमार (42 )पुत्र गोकुल चंद गांव कलगावं डाकघर पुजारली नंबर दो तहसील व थाना रोहड़ू जिला शिमला व पत्नी मीना (40) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: संजौली कॉलेज में श्ई-कंटेंट क्रिएशन, ‘मैनेजमेंट एंड इ वैल्युएशन’ विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन
बता दें कि शील गांव के जंगल में वाटर लिफ्ट के साथ देवदार के पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले हैं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन रोहड़ू में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पंहुच चुकी है। डीएसपी रोहड़ू भी घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी रोहड़ू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पंहुच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here