दुखद घटना: कोटखाई में भीषण अग्निकांड में छह मकान हुए राख, जिंदा जली बुजुर्ग महिला

0
2
भयंकर अग्निकांड में बुजु्र्ग महिला जिदा जल गई
भयंकर अग्निकांड में बुजु्र्ग महिला जिदा जल गई

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। एक दुखद घटना में बुधवार को शिमला में एक भीषण अग्निकांड में एक बुजुर्ग महिला के जिंदा जलने का समाचार है। कोटखाई तहसील के तहत रामनगर पंचायत के फनैल गांव में आग लगने से छह मकान जलकर राख हो गए। महिला का शव अभी बरामद नहीं हो पाया है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:  https://www.aadarshhimachal.com/paonta-tapendra-singh-son-of-congress-leader-jalam-singh-fauji-dies-of-corona-infection/

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फनैल गांव में आग की घटना पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल जो राज्य रेडक्रॉस के अध्यक्ष भी हैं, ने फौरी राहत के तौर पर प्रभावित परिवारों को राज्य रेडक्रॉस की ओर से कंबल, तिरपाल, किचन सैट और सैनिटेशन किट्स आदि भेजे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी घटना पर शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।