ट्रक से मार्बल निकाल रहे दो मजदूरों की दबने से मौत

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले चंगर गांव में ट्रक से मार्बल निकाल रहे छह मजदूरों में से दो मजदूरों की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। दो मजदूर सुरेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद व संजीव पुत्र बर्फी राम निवासी गांव करोट तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुरए मार्बल को ट्रक से नीचे उतार रहे थे व अन्य मजदूर मार्बल को पकड़ रहे थे।

बचाव के लिये बीच में बांस के गुटखे लगा रखे थे। अचानक मार्बल की करीब 14 से 15 बड़ी स्लैब सुरेश और संजीव पर गिर गईं। दोनों मार्बल के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी तिलकराज ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा हैं कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत कृष्ण कुमार उम्र 56 वर्ष निवासी अंब पठियार घर के पास बने कुएं में पैर फिसलने से उसमें गिर गया।