सड़क दुघर्टना में दो लोगों ने गंवाई जान, दो गंभीर रूप से घायल

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल में आए दिन वाहन दुर्घटना का शिकार होते जा रहे है। ताजा मामला राजधानी शिमला के अंतर्गत केलवी पंचायत के नेरा का हैं जहां कार अनियंत्रित होकर लगभर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार चार लोगों में से दो की मौत होगई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार केलवी के जदुन रोड़ से चार लोग कार में सवार होकर नीचे मुख्य मार्ग नेरा के लिए आ रहे थे। इसी बीच चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार लुढ़क कर लगभग 200 फुट नीचे जा गिरी। मृतकों की पहचान गैरा 64 साल गांव कथोग और हैप्पी 22 साल गांव सोई के रूप में हुई है। इसके अलावा लोकेंद्र 24 साल गांव सोई और निर्मु 68 साल गांव कथोग को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का सिविल अस्पतालल ठियोग में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज़ कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।