केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने साझा किया “नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा” का विवरण

0
11

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

 

धर्मशाला। केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री  राज भूषण चौधरी ने राज्य सभा सांसद  इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया कि गंगा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए स्थानीय समुदाय और युवा बर्ग को जोड़ने हेतु “गंगा प्रहरी” कैडर गठित किया गया है। इसका उद्देश्य आम जनमानस को जागरूक करना और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

 

मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में जागरूकता अभियानों पर कुल 17.68 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मिशन के अंतर्गत “गंगा उत्सव”, “स्वच्छता पखवाड़ा”, “घाट पर योग”, “विश्व पर्यावरण दिवस” और अन्य स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए हैं।

 

 

इसके अलावा, सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से देवप्रयाग से गंगा सागर तक ऑल वुमेन रिवर राफ्टिंग अभियान का आयोजन किया गया। बच्चों और छात्रों को जोड़ने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, प्रशिक्षण संस्थानों और Center for Science and Environment के साथ भागीदारी शुरू की गई है।

 

गंगा नदी के जीर्णोद्धार में स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से निपटाने के लिए देश के 139 जिलों में जिला गंगा समितियों का गठन किया गया है, जहां से गंगा नदी गुजरती है।

#गंगा_संरक्षण #स्वच्छ_गंगा #नेशनल_मिशन_फॉर_क्लीन_गंगा #धर्मशाला #हिमाचल_प्रदेश #पर्यावरण_जागरूकता