आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सरस्वती नगर-शराचली सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया, जिसका निर्माण कार्य लगभग 22 करोड़ रुपए से पूर्ण किया जाएगा। ग्राम पंचायत थाना के गांव भरोट में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरस्वती नगर-शराचली सड़क क्षेत्र की जीवन रेखा कही जाती है जिसका स्तरोन्नत कार्य अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसके पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव के उपरांत विधानसभा क्षेत्र की लगभग 58 सड़के पास की गई है जिनको चरणबद्ध तरीके से पक्का भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचायत में एक डंगा, मंदिर निर्माण एवं जल शक्ति विभाग के टैंक की मांग प्राप्त हुई है जिसको पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। रोहित ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करना है। प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश के राहत मैनुअल में संशोधन किया है। इसके साथ ही आपदा प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी आपदा से प्रदेश को लगभग 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। भारी आपदा के बाबजूद सरकार एवं अधिकारियों के बेहतर समन्वय एवं त्वरित कार्य के बदौलत सेब सीजन का सफल निष्पादन संभव हो सका।
शिक्षा मंत्री ने किया घूंसा संपर्क मार्ग का लोकार्पण
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज 20 लाख रुपए से निर्मित घूंसा संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया, जिसकी लंबाई लगभग 300 मीटर है।
उन्होंने कहा कि सड़क के पक्का होने से अब इस गांव के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने घूंसा गांव में आपदा से घरों एवं अन्य संपदाओं को हुई क्षति का भी जायजा लिया और आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
शिक्षा मंत्री ने भरोट व घूंसा के लोगों की सुनी समस्याएं
शिक्षा मंत्री ने इस दौरान भरोट व घूंसा गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनी और प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है ताकि लोगों को उचित सुविधा उपलब्ध हो सके।
शिक्षा मंत्री ने इस दौरान भरोट व घूंसा गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनी और प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है ताकि लोगों को उचित सुविधा उपलब्ध हो सके।