राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले के हमले पर क्या बोले शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, आप भी पढ़िए

0
6
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के काफिले पर हमला ममता बनर्जी सरकार की अराजकता और असहिष्णुता की नीति का परिणाम है। इस हमले की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। पश्चिम बंगाल की जनता इस गुंडागर्दी का मज़बूत एवं शांतिपूर्वक  जवाब देगी। यह बात शहरी विकास एवं कानून मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ज़ारी प्रेस व्यक्तव्य में कही।

मंत्री ने कहा कि यह हमला पश्चिम बंगाल में ममता राज के ताबूत में आखरी कील साबित होगा।  उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा की स्थिति मज़बूत हो रही है जिस से बौखला कर ममता बनर्जी की सरकार एवं तृणमूल कांग्रेस पार्टी ऐसी नीच हरकतों पर उतारू है।  पहले बंगाल में कम्युनिस्टों के गुंडा राज की बात होती थी लेकिन अब ममता बनर्जी भी उसी ढर्रे पर चल पड़ी है।  
मंत्री ने कहा की ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को को ये बात ध्यान में रखनी चाहिए की इस पत्थरबाज़ी की सजा बंगाल कि जनता उन्हें शांतिपूर्वक ढंग से समय आने पर ज़रूर देगी।  तृणमूण कांग्रेस और ममता बनर्जी को यह सनद रहे कि यह वही नेतृत्व है जिसने कश्मीर में पत्थरबाजों को जड़ से उखाड़ फेंका है और पश्चिम बंगाल में भी जनता ऐसे हिंसक तत्वों को करारा जवाब देगी।
पहले भी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाता रहा है लेकिन ये गुंडाराज की पराकाष्ठा है कि भाजपा के राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष के काफिले पर हमला हो। 
भारद्वाज  ने  कहा  कि प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि नीतियों को उत्तर से लेकर दक्षिम और पूर्व से लेकर पश्चिम तक समर्थन मिल रहा है और नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा को मिलते जनसमर्थन ने ममता बनर्जी की नींद उड़ा दी है। इस हमले को ने पश्चिम बंगाल न देश कि जनता स्वीकार करेगी।