आपदा राहत कोष में उत्तराखंड सरकार ने किया 5 करोड़ रुपये का अंशदान

0
3
आपदा राहत कोष में उत्तराखंड सरकार ने किया 5 करोड़ रुपये का अंशदान
आपदा राहत कोष में उत्तराखंड सरकार ने किया 5 करोड़ रुपये का अंशदान

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मंे इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को उत्तराखंड राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की है।

 

यह भी पढ़े:- दृढ इच्छाशक्ति,नेक इरादे व दूरगामी सोच का प्रमाण हैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल-अंजना शर्मा

उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।