आदर्श हिमाचल ब्यूरो। विकासनगर। गणेश चतुर्थी के चलते शुक्रवार से ही क्षेत्र में धूम रही। मंदिरों में गूंजते भगवान भगवान गणेश के भजनों ने माहौल को भक्ति में डुबोये रखा। श्रद्धालुओं ने भी स्नान ध्यान के बाद घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की। शिव मंदिर सेलाकुई में भोर से ही गणेश चतुर्थी की धूम रही। सुबह आठ बजे आरती के बाद मंदिर में गणेश महाराज की मूर्ति स्थापित कराई गई। इस दौरान विशेष पूजा अर्चना का आयोजन भी हुआ। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए बप्पा की प्रतिमा का स्थापित किया। इस मौके पर अध्यक्ष शूरवीर सिंह, प्रकाश भट्ट, अशोक नेगी, भगवती देवी, अंजली देवी, नीतिश कुमार, डालचंद, धीरज आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबूगढ़ स्थित श्री अन्नतेश्वर महादेव मंदिर में भी विधि विधान से गणपति की प्रतिमा को विराजमान कराया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज की प्रतिमा को स्थापित कराया। इस मौके पर सुनीता, सरला, कमलेश, मुन्नी, विमला, मनोज चौहान, संजीव चौहान, अभिषेक, विशाल, विनय, पवन, अमन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, हरबर्टपुर में शिव मंदिर समिति की ओर से मंदिर में गणपति की प्रतिमा को विराजमान कराया गया। जिनकी अगले दस दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा को जल धारा में विसर्जित किया जाएगा। इस मौके पर अमित कपिल, विनोद सैनी, संजय त्यागी, दिनेश कनौजिया, अमन गर्ग, हेमंत, प्रदीप गुप्ता, सचिन गुप्ता, उत्तम, सतीश शर्मा, संजय गौड, अभिषेक, मुदित बंसल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
Shoolini University
Latest article
जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को गंभीर बीमारियों और शिक्षा में नाकामी का दोषी...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में सुक्खू सरकार को गंभीर बीमारियों से जूझ रहे...
एसएफआई HPUDES इकाई का 36वां सम्मेलन सम्पन्न
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। एसएफआई HPUDES इकाई का 36वां सम्मेलन हाल ही में सम्पन्न हुआ, जिसमें सौरभ शर्मा को इकाई अध्यक्ष और प्रवेश ठाकुर को...
कांग्रेस का वोट चोर अभियान केवल कागज़ी ड्रामा : त्रिलोक कपूर
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए “वोट चोर अभियान” को पूरी तरह आधारहीन और...











