विधायक का ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर मनाया जन्मदिवस

0
4

आदर्श हिमाचल सोलन

 

 बद्दी:  दून हल्के के विधायक परमजीत सिंह पम्मी का जन्मदिवस हल्के के कई स्थानों पर ग्रामीणों व  कार्यकर्ताओं ने मनाया। सुबह से ही उनके घर बधाई देने वालो का तांता लग गया। कार्यालय में भी भारी संख्या में लोग पहुंचे और उनका मीठा मुंह करवाया।

 

विधायक परमजीत ने सुबह सर्वप्रथम करीब आधा दर्जन गौशालाओं में जाकर पूजा अर्चना की। वहीं उतर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक  स्थल हरिपुर में शीश नवाया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उसके बाद वह जहां पर भी जाते रहे लोगों ने उनका जन्मदिवस मनाया। प्रमुख तौर पर कैंबावाला में भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हुए।

 

विधायक ने कहा कि हल्के के लोगों का जो मुझे प्यार मिला में उन सब का आभार जताता हूं। जिस प्रकार 4 साल के कार्यकाल में हल्के को आदर्श विधानसभा बनाने के भरपूर प्रयास किए। हल्के में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और विकास को और अधिक गति देने का प्रयास किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार के होते हल्के में विकास को चार चांद लगे। भारतीय जनता पार्टी दून मंडल ने भी भी विधायक को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।