यह कैसा प्रशासन! अस्पताल पहुंचने के बाद भी वृद्ध महिला की नहीं ले रहा कोई सुध, पढ़िए पूरा मामला 

सिविल अस्पताल नूरपुर कांगड़ा (फाइल फोटो)
सिविल अस्पताल नूरपुर कांगड़ा (फाइल फोटो)

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

Ads

 

 

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अस्पताल नुरपुर के गेट पर कई दिन से एक अनजान वृद्ध महिला बैठी है, लेकिन  प्रशासन को इस बारे में कोई खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक यह वृद्ध महिला न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है।

 

यह भी पढ़े:- अब कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर भी हो सकेगी जाति आधारित भेदभाव की शिकायतें दर्ज  

लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले उक्त महिला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुई थीं और उसे 108 के माध्यम से नूरपुर अस्पताल लाया गया था l टांग में चोट के कारण वह चल फिर भी नहीं सकती। वहीं, एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने मामला ध्यान में लाया है। उक्त महिला के उपचार और उचित रखरखाव के संबंध में शीघ्र कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।