मौसम अलर्ट: इन जिलों में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी

राज्य के सभी भागों में 9 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार

0
18
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 9 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, प्रदेश के मैदानी जिलों में बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। धूप नहीं खिलने के कारण बढ़ी ठंड बढ़ने से इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

यह भी पढ़े:-‘एससी-एसटी से अत्याचार के मामलों का हो त्वरित निपटारा’

ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, मंडी और सिरमौर के कई क्षेत्रों में  विजिबिलिटी 50 मीटर ही रही। कई जगह वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कोहरा पड़ने से लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है। मैदानी जिलों के मुकाबले उच्च और मध्य पर्वतीय जिलों में इन दिनों मौसम साफ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी पहाड़ी क्षेत्रों में आज धूप खिली है।