आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला: लाहौल-स्पीति और मनाली की ऊंची चोटियों पर गुरुवार रात को ताजा बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह फाहे गिरे। वहीं, येलो अलर्ट के बावजूद राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही।
अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। अन्य स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 और 26 अप्रैल को दोबारा मौसम खराब होने की संभावना है। गुरुवार रात को मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई।
सेब सहित अन्य फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। रोहतांग दर्रा सहित बारालाचा, शिकुलादर्रा, धुंधी, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, कुंजम दर्रा में भी बर्फबारी हुई।