मौसम: कोकसर में ताजा बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट, 7 और 8 नवंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

0
2
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। लाहौल की चंद्राघाटी के कोकसर में शुक्रवार रात को ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा के साथ कुंजुम दर्रा की वादियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं।  बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। घाटी के कारोबारियों को पर्यटन में पंख लगने के लिए बर्फबारी का इंतजार है।

यह भी पढ़े:- लोक निर्माण मंत्री का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम, फागू में आयोजित ठोडा प्रतियोगिता की भी करेंगे अध्यक्षता

रोहतांग दर्रा में बर्फबारी होने से चंद्राघाटी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 7 और 8 नवंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 7 नवंबर को प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी, जबकि 8 नंवबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी हो सकती है।