मौसम अपडेट: प्रदेश के कई भागों में प्री मानसून की बारिश का सिलसिला जारी, अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट

0
5
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। राज्य के कई भागों में प्री मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है।  जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मडग्रां नाले में सोमवार सुबह बारिश के बाद एकाएक बाढ़ आ गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाढ़ से तिंदी को जोड़ने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया। बाढ़ से कई वाहन भी सड़क के दोनों तरफ फंस गए। बाढ़ से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में अंधड़ चलने व बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के कई भागों में 30 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 28 से 30 जून तक अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अंधड़ चलने का अलर्ट भी है। 28  जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है।