मौसम अपडेट: प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, तापमान माइनस में दर्ज

0
3
मौसम अपडेट
मौसम अपडेट

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ सकता है। राज्य के कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 26 व 27 नवंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं।

यह भी पढ़े:- जनजातीय क्षेत्रों का विकास कांग्रेस सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन-प्रतिभा सिंह  

राज्य में 23 नवंबर से  एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के सभी भागों में 25 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, लगातार गिर रहे तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने पशुपालकों व किसानों को अपने मवेशियों व  ठंड से बचाव के इंतजाम करने की सलाह दी है। केलांग और समधो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।