मौसम अपडेट: अगले तीन घंटे में इन जिलों में होंगी बारिश, मौसम विभाग से किया येलो अलर्ट जारी 

0
4
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। राजधानी शिमला की बात करें तो बुधवार सुबह से ही यहां धुंध छाई हुई है।  मौसम विभाग ने 13 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  साथ ही छह दिन मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है।

बुधवार सुबह नौ बजे मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया कि अगले तीन घंटे में मंडी, कांगड़ा, चंबा और सिरमौर के कुछ इलाकों में बारिश होगी. तीन घंटे के दौरान चंबा के डलहौजी, चुराह, सलूणी और चंबा शहर में बारिश का अनुमान है. वहीं, कांगड़ा के नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर और इंदौरा में भी बारिश के आसार हैं।  प्रदेश में 13 से 18 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।