आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के बाद मंगलवार को मौसम तो खुल गया, लेकिन ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य में चार स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। जबकि दो स्थानों पर शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बर्फबारी के बाद राज्य के जनजातीय क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं।
यह भी पढ़े:-राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में मनाया गया वार्षिक समारोह, संजय अवस्थी ने की मुख्यतिथि शिरकत
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 11 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर 11 दिसंबर को हल्की बर्फबारी हो सकती है। धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी मौसम साफ बना हुआ है।