जाने माने समाजसेवी लंबरदार अभिषेक सिंह व शिमला टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विकास शर्मा ने थामा ‘आप’ का हाथ

0
5
हिमाचल में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा
हिमाचल में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
कांगड़ा/शिमला। प्रदेश की आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शाहपुर के जाने-माने समाजसेवी लंबरदार अभिषेक सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदयस्ता ली। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, स्टेट आब्जर्वर सचिन रॉय समेत कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
शिमला से भी पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है जहां टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विकास शर्मा ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदयस्ता ली। अभिषेक सिंह और विकास शर्मा के साथ उनके दर्जनों समर्थकों ने भी ‘आप’ का दामन थामा। लंबरदार अभिषेक सिंह के प्रेरणा स्रोत उनके पिताजी भी समाज सेवा से जुड़े थे। जन सेवा का ये भाव उन्हें विरासत में मिला है।
मेजर विजय सिंह मनकोटिया के सहयोगी के रूप में काम कर चुके हैं अभिषेक सिंह ने कोरोना काल हो या हाल की आसमान से बरसी आपदा, दोनों मोर्चों पर जनता की हर संभव मदद की। कोरोना काल में शाहपुर के ग्रामीण इलाकों में लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई और कई जागरूकता अभियान भी चलाए।
बारिश की मार झेल रहे शाहपुर के धारकंडी के बोह गांव में 12 परिवारों को 6- 6 मर्ले जमीन अपनी तरफ से देने की घोषणा की। इसी बारिश में जब अनसुइ और रजोल में नदी का पानी गांव में घुसने लगा तब अभिषेक ने नदी के बीचो-बीच दीवार बनवा कर नुकसान होने से बचाया।  जिन घरों को नुकसान हो गया था उनको दुरुस्त करने के लिए मजदूर और मटेरियल भी उपलब्ध कराएं।
शाहपुर में विधवा आश्रम का निर्माण हो, युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना, टूर्नामेंट कराना या किसी जरूरतमंद की आर्थिक सहायता देना, हर काम मे अभिषेक सिंह सबसे आगे रहते है।      आम आदमी पार्टी में शामिल होने से शाहपुर विधानसभा में लोगों का उत्साह चरम पर है।