आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला ,जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बाग़वानी और सड़क का विकास कांग्रेस की देन है यह बात राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा ने उबादेश की कलबोग़ पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
आनन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में जहां सेब के दामों में बड़ी गिरावट हुई है वही महँगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी हैं।केंद्र की मोदी सरकार 2014 में अच्छे दिनों का वादा कर सता में आई थी और समय के साथ सभी वादें भूल गई है। पेट्रोल-डीज़ल, गैस सिलेंडर, सरसों तेल और दैनिक उपभोग की वस्तुएं आम जनता की पहुँच से बाहर होती जा रही है।
उन्होंने चरमराती अर्थव्यवस्था, महँगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। आनंद शर्मा ने कहा कि रोहित ठाकुर अनुभवी और कांग्रेस पार्टी के सशक्त उम्मीदवार हैं जो जुब्बल-नावर-कोटखाई के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आनन्द शर्मा ने जनता से रोहित ठाकुर को भारी मतों से जीत दिलवाकर विधानसभा भेजने की अपील की और *आनन्द शर्मा ने कहा कि 2022 में बनने वाली कांग्रेस सरकार में रोहित ठाकुर बड़े वज़ीर होंगे।*
रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सेब बाग़वानी के ढांचे को विकसित करने और इस मुक़ाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जुब्बल-नावर-कोटखाई का उप चुनाव विकास पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जुब्बल नावर कोटखाई का एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास किया है। कलबोग़ पंचायत में सड़को के लिए 2012-17 के कार्यकाल में 25 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए, ₹2.24 करोड़ की लागत से 22 केवी का विधुत उप केंद्र स्थापित किया गया और ₹19 करोड़ के बजट प्रावधान से पेयजल योजना स्वीकृत की गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई में 1 भी सड़क पास नही हुई जबकि कांग्रेस के 2012-17 के कार्यकाल में 80 सड़को की पासिंग की गई। उन्होंने कहा कि बाग़वानी के लिए कांग्रेस पार्टी की विकासात्मक सोच रही है। कांग्रेस कार्यकाल में 70 के दर्शक में HPMC की स्थापना की गई, MIS के तहत सेब खरीद पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के कार्यकाल में शुरू किया गया। भाजपा की सरकार ने गता फैक्टरी और चेन्नई जैसे महानगरों में HPMC की जमीनों को बेच डाला।
रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ₹1134 करोड़ का बाग़वानी विकास मिशन स्वीकृत करवाया जिसके तहत पराला में ₹91 करोड़ की लागत से फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। *रोहित ठाकुर ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से भविष्य में बाग़वानी के क्षेत्र को सुदृढ़ करने, CA Stores की स्थापना करने और पर्यटन उद्योग को मजबूत करने को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने जनता से आर्शीवाद और जनसमर्थन की अपील की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचा कर जनमत जुटाने की अपील की।