पीएम मोदी के संबोधन से महिला शक्ति को मिली नई प्रेरणा, दीपकमल कार्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। ग्रामीण क्षेत्रों में नारी शक्ति को अपना हुनर प्रदर्शित करने के लिए शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत एक मंच उपलब्ध कराया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया। इस कड़ी में बुधवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने की।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली  महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से सुना। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता, मंडल भाजपा अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, महिला मंडल, एनआरएलएम, स्वयंसेवी संस्थाओं, कीर्तन मंडली से जुड़ी महिलाओं एवं विभिन्न ग्रुपों से महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन ने महिलाओं के हौसले को सराहा।
कार्यक्रम में महिलाओं ने बताया कि पीएम मोदी के संबोधन से महिलाओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह पहला कदम है, जिससे एक नारी सक्षम हो सकती है। बेटी को उड़ान का मौका दें। उन्हें सर्पोट करें और उन्हें आगे बढ़ाए। जब एक महिला शिक्षित होती है तो वो किसी भी विपरित परिस्थिति में निकलने में सक्षम रहती है। साधन, परिवेश, परिस्थितियों में फर्क हो सकता है, लेकिन जिनमें हौसला होता है, वो अपने रास्ते स्वयं बना लेते हैं।