आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी एवं शिमला जोन इंचार्ज दीपक झा ने की, जबकि प्रदेश सह प्रभारी अजय राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में लगभग 20 से 25 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान विधानसभा रामपुर एवं रोहड़ू के कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने हेतु सुझाव एवं प्रस्ताव प्राप्त किए गए। आने वाले समय में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष, समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के निर्माण पर विशेष बल दिया गया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला शिमला पर्यवेक्षक मंजीत नेगी, रोहड़ू विधानसभा पर्यवेक्षक उदय डोगरा, विधानसभा अध्यक्ष मोदर सिंह, पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण, संगठन के प्रति समर्पण तथा उनकी भूमिका के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। लोकसभा सह प्रभारी दीपक झा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए दिए गए संदेश को भी साझा किया।
बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना तथा आगामी समय के लिए मजबूत रणनीति तैयार करना रहा।











