विश्व योग दिवस: शिमला के रिज मैदान पर एक हजार लोगों ने किया योगाभ्यास

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में कार्यक्रम हुए। प्रदेश आयुष विभाग की ओर से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शिमला के रिज मैदान पर किया गया। रिज पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित करीब एक हजार लोगों से योगाभ्यास किया।  राज्यपाल ने कहा कि भारत की परंपरा में ही योग रहा है।

भारत के ऋषियों ने इसे सभी लोगों को दिया लेकिन इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यावाद करते हैं कि उन्होंने अपने विशेष प्रयास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को करने के लिए एक ऐसी व्यवस्था की मांग की और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया।

इसी का परिणाम है कि आज विश्व के 124 से अधिक देशों में शुरू हुआ योगाभ्यास बढ़ता चला जा रहा है। भाजपा ने भी मंडल स्तर पर विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम रखे गए। इस दौरान लोगों ने विभिन्न योगासन किए।