यशवंत छाजटा बने हिमुडा के उपाध्यक्ष, अधिसूचना जारी 

0
2

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। प्रदेश सरकार ने यशवंत छाजटा को हिमाचल आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) का उपाध्यक्ष बनाया है। शहरी विकास विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में भी छाजटा हिमुडा के उपाध्यक्ष रहे हैं। अब सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार में भी उन्हें यह जिम्मा सौंपा गया है।