शवों को निकालने में हुई भारी परेशानी, पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की शलेच कैंची के पास रविवार देर शाम एक हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों के मौत हो गई है। राजगढ़ पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला और कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया। राजगढ़ के DSP अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की।
यह भी पढ़े:- इंद्र दत्त लखनपाल को मिली हमीरपुर की जिला योजना कमेटी अध्यक्ष की कमान,अधिसूचना जारी
DSP मोदी ने बताया कि एक पिकअप HP08A-5387 गहरी खाई में गिर गई। पिकअप सड़क से लुढ़ककर नीचे नदी में जा गिरी। दोनों तरफ गहरी खाई होने के कारण शवों को देर रात कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। रात होने के कारण शव निकालने में भारी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों की मदद लेनी पड़ीDSP ने बताया कि मृतकों की पहचान 37 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी चमाडी तहसील नेरवा जिला शिमला पिकअप मालिक और चालक 45 वर्षीय दिलाराम पुत्र छेकू राम निवासी ललाना तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। राजगढ़ पुलिस ने वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।